फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपली क्षेत्र में ऑनलाइन पढ़ाई ठप, संचार सेवा पांच दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पीपली क्षेत्र की संचार सेवाएं पिछले पांच दिन से बंद हैं। सिग्नल नहीं होने से मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। संचार सेवाएं बाधित होने से सीमांत के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य दीपिका भट्ट ने बताया कि पीपली क्षेत्र में केवल बीएसएनएल के सिम ही काम करते हैं, परंतु पिछले पांच दिनों से टॉवर से सिग्नल नहीं आ रहे हैं। न्वाली और हीराखान में लगे टॉवरों का फायदा भी जनता को नहीं मिल रहा है। संचार सुविधा बंद होने से क्षेत्र की हजारों की आबादी अलग-थलग पड़ी है। इस समय बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी चल रही है। संचार सेवा ठप होने से घरों में बैठे बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र संचार सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें