बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। पिलखी गांव निवासी व्यायाम शिक्षक गंभीर सिंह बोरा का राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे में 19 से 22 मार्च तक आयोजित होगी। गंभीर बोरा दूसरी बार उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो वर्तमान में जीआईसी मस्मोली में तैनात हैं। उनके चयन पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा, ब्लाॅक प्रमुख संगीता चन्याल, सीईओ तरुण कुमार पंत, डीईओ हिमांशु नौगाई, जिला युवा कल्याण अधिकारी डाॅ.जगदीश नेगी, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।