फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा गांव के पंकज चौसाली को मूर्ति कला शोध विषय पर मिली डॉक्टरेट की उपाधि

विज्ञापन
पंकज चौसाली। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय पुरातत्व विभाग शिमला में सहायक पुरातत्वविद् पद पर कार्यरत बुंगाछीना के कांडा गांव निवासी पंकज चौसाली को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से मूर्ति कला पर शोध कार्य पूरा होने पर पीएचडी की उपाधि मिली है। इससे उनके गांव कांडा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। पंकज कुमार चौसाली ने अपनी सफलता का श्रेय दादा स्व. नारायण दत्त चौसाली को दिया है, जो वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। पंकज के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर धर्मानंद चौसाली हैं। पंकज की सफलता पर राज्य आंदोलनकारी कृष्णानंद चौसाली, शंकर दत्त चौसाली, गणेश दत्त चौसाली, देवकी नंदन चौसाली आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें