फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा : रोजे की 15 घंटे की इबादत के साथ ही अपना फर्ज निभा रहे फार्मासिस्ट अनवर हुसैन

विज्ञापन
अनवर हुसैन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। रमजान के महीने में 15 घंटे का रोजा रखने के साथ ही फार्मासिस्ट अनवर हुसैन अपनी ड्यूटी का फर्ज भी निभा रहे हैं। टकाना निवासी फार्मासिस्ट अनवर हुसैन रोजा इफ्तार के बाद से हर रोज ड्यूटी पर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं। वो जनता कर्फ्यू के बाद से ही बिना छुट्टी लिए कार्य कर रहे हैं। लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की है। वो जांच केंद्र पर रात एक से दो बजे तक कार्य कर रहे हैं। लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया है। कोरोना काल मे फार्मासिस्ट अनवर हुसैन हर रोज समय से ड्यूटी पर पहुंचकर अपना मनवता धर्म निभा रहे हैं। अनवर हुसैन ने बताया कि उनके घर में माता, पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग संकट की इस घड़ी में उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। वो अलग कमरे मे रहकर परिजनों से बात कर रहे हैं। बच्चे पास आने की जिद कर रहे हैं लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए वो उनके पास नहीं जा रहे हैं। लोगों ने अनवर हुसैन के कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें