फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्प्रेचर नापने के बाद ही दी जा रही अस्पताल में प्रवेश की अनुमति

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल के गेट पर तीमारदार का तापमान मापता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। कोरोना की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में विशेष एहतियात बरती जा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों की जांच और सैनेटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाता है। पिथौरागढ़ के हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल में बुधवार को टीकाकरण किया गया। बड़ी संख्या में टीके लगाने के लिए गर्भवती महिलाएं और बच्चे पहुंचे। कोरोना की आशंका को देखते हुए अस्पताल में प्रवेश से पहले सभी का टेम्प्रेचर चेक किया जा रहा है। साथ ही हाथों को सैनिटाइजर से साफ करवाया जा रहा है। इसके बाद ही अस्पताल में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। टेम्प्रेचर मशीन से तापमान मापने के लिए गेट पर एक कर्मचारी ललित साह को नियुक्त किया गया है। अस्पताल में मास्क का उपयोग भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें