फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कनालीछीना में जाम लगने से लोग परेशान

विज्ञापन
कनालीछीना बाजार में लगा वाहनों का जाम। संवाद
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। मुख्य बाजार में जाम लगने से वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों और राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। दो पहिया वाहन चालक भी सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इन दिनों आदि और ओम पर्वत की यात्रा चल रही है। बड़ी संख्या में यात्री वाहन यहां से गुजर रहे हैं। ऐसे में जाम के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापार संघ पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें