पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में नगर में भीड़-भाड़ बढ़ने से जाम की स्थिति बनी पूरे नगर में दिन भर छुटपुट जाम लगता रहा। जाम को खोलने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। बृहस्पतिवार को बैंक रोड, केएओयू स्टेशन, जाखनी, कुमौड़ सहित कई अन्य हिस्सों में छुटपुट जाम लगा रहा। धारचूला रोड में सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने के कारण जाम लगा रहा। जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सिल्थाम तिराहे में तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। संवाद