फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंजी में फंसे लोगों को चिनूक और एलएच हेलिकॉप्टर से लाया जाएगा

विज्ञापन
धारचूला की व्यास घाटी के गुंजी में हेलिकॉप्टर का इंतजार करते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के सात गांवों के फंसे लोगों को चिनूक और एलएच हेलिकॉप्टर से लाया जाएगा। ये लोग पूजा के लिए व्यास घाटी में गए थे लेकिन बारिश के चलते सड़क बंद होने से 50 से अधिक लोग वहीं फंस गए। बुधवार को पिथौरागढ़ से हेलिकॉप्टर इन लोगों को लेने के लिए गुंजी रवाना होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बीआरओ की तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलघाट में बंद है। इस कारण व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, रोंगकोंग, कुटी गांवों में पूजा के लिए गए 50 से अधिक बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे गांव में फंस गए हैं। गुंजी प्रधान सुरेश गुंज्याल एवं सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने डीएम डॉ. आशीष चौहान और धारचूला एसडीएम नंदन कुमार से फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की मांग की थी।
डीएम ने भारत सरकार से चिनूक हेलिकॉप्टर की मांग की थी जिसके बाद पिथौरागढ़ में एक चिनूक और एक एलएच हेलिकॉप्टर पहुंच गया है। डीएम ने बताया कि बुधवार को दोनों हेलिकॉप्टर गुंजी में फंसे सभी लोगों को लेने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें