फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: होली मनाकर गांवों से लौटने लगे लोग, चहल-पहल ब़ढ़ी

Thu, 28 Mar 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होली अवकाश के बाद लोग ग्रामीण क्षेत्रों से होली मनाने के बाद वापस लौटने लगे हैं। बाजार में दिन भर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। रोडवेज और टैक्सी स्टेशन में भी होली मनाकर वापस लौट रहे प्रवासियों की भीड़-भाड़ रही।
विज्ञापन

होली के चलते पिछले चार दिनों से बाजार में सुनसानी थी। बाजार में सुनसानी होने से व्यापारी भी मायूस बैठे हुए थे। बुधवार सुबह से ही सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर, नई बाजार, पुरानी बाजार, सुभाष चौक, धर्मशाला लाइन सहित कई अन्य हिस्सों में काफी भीड़-भाड़ देखी गई। पिथौरागढ़ बैंक रोड, वड्डा तिराहा, टनकपुर तिराहा, कुमौड़ सहित कई अन्य इलाकोंं में छिटपुट जाम भी लगा रहा। जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लंबे समय बाद वापस लौटे लोगों ने बाजार से सब्जी, राशन आदि की खरीदारी भी की।
-
रोडवेज स्टेशन में लगी यात्रियों की भीड़
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ लगी रही। स्टेशन में दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, हल्द्वानी सहित कई अन्य हिस्सों को जाने वाले प्रवासी बसों का इंतजार करते रहे। बसों के उपलब्ध होने से यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। मैदानी क्षेत्रों के लिए टैक्सी से भी लोगों ने यात्रा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें