फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नशे के खिलाफ लामबंद होने लगे लोग

विज्ञापन
डीडीहाट में एसडीएम भगत सिंह फोनिया को ज्ञापन देते व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह शाही और अन्य। संव? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ लोग लामबंद होने लगे हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि नशे के कारोबार को अभी नहीं रोका गया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह शाही के नेतृत्व में लोगों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम भगत सिंह फोनिया को ज्ञापन दिया। कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के दौर में अभिभावक रात-दिन मेहनत कर अपने नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना कर रहे हैं। दूसरी तरफ छोटे-छोटे बच्चे भी नशे की जद में है। स्मैक जैसा जहर क्षेत्र में पैर पसार रहा है। युवाओं को नशे की जद से बचाने के लिए गहन चेकिंग, पैदल गलियों के साथ नगर क्षेत्र से सटी ग्रामीण सड़कों की तरफ गश्त करने की जरूरत है।
एसडीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार संघ के महामंत्री राजेंद्र बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता बिपेंद्र रावत, भाजयुमो के उपाध्यक्ष संजय चुफाल, कांग्रेस नेता बलवंत कठायत, माही बोरा, भूपेश, छात्रसंघ के पूर्व महासचिव रवि बोरा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें