फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क की मांग के लिए गरजे विवेकानंद कॉलोनी के लोग, 400 मीटर सड़क के निर्माण की मांग की

Mon, 24 Mar 2025 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

विवेकानंद कॉलोनी के लोगों ने पार्षद प्रवीण सिंह उपरारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ जिले के विवेकानंद कॉलोनी के लोगों ने पार्षद प्रवीण सिंह उपरारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शनि मंदिर से 400 मीटर सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि शनि मंदिर से क्रियास्थल तक 200 मीटर सड़क का निर्माण किया गया है। क्षेत्र के लोगों की शनि मंदिर से 400 मीटर सड़क के निर्माण की मांग है, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। स्वीकृति के बाद भी सड़क का निर्माण न किया जाना गंभीर है। बाद में लोगों ने डीएम विनोद गोस्वामी को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में चंचल बोरा, ललित कुमार तिवानी, प्रद्युम्न ओझा, सूरज मारकाना, केतन ओझा, नारायन साह, संजय पाठक आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें