पिथौरागढ़ जिले के विवेकानंद कॉलोनी के लोगों ने पार्षद प्रवीण सिंह उपरारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शनि मंदिर से 400 मीटर सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि शनि मंदिर से क्रियास्थल तक 200 मीटर सड़क का निर्माण किया गया है। क्षेत्र के लोगों की शनि मंदिर से 400 मीटर सड़क के निर्माण की मांग है, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। स्वीकृति के बाद भी सड़क का निर्माण न किया जाना गंभीर है। बाद में लोगों ने डीएम विनोद गोस्वामी को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में चंचल बोरा, ललित कुमार तिवानी, प्रद्युम्न ओझा, सूरज मारकाना, केतन ओझा, नारायन साह, संजय पाठक आदि शामिल रहे।