मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ग्रामसभा मवानी दवानी के तोक तल्ला और मल्ला घरुडी, मनकोट के आपदा प्रभावितों को विस्थापन का इंतजार है। इन गांवों के करीब 50 आपदा प्रभावित परिवार पांच साल से विस्थापन की मांग कर रहे हैं।
तल्ला, मल्ला घरुड़ी और मनकोट में 2018 की आपदा में गोरी नदी ने भारी नुकसान पहुंचाया था। गांव की उपजाऊ भूमि बह गई थी। नदी के कटाव से तल्ला घरुड़ी, मल्ला घरुड़ी और मनकोट खतरे की जद में हैं। गांव की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। सबसे अधिक खतरा तल्ला घरुड़ी के लोगों को है। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू ने बताया कि वह लगातार विस्थापन और सुरक्षा इंतजाम की मांग के लिए प्रशासन से लेकर शासन को लगातार पत्र लिखते रहे हैं लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। हर आपदा काल में प्रभावितों को मुश्किल में जीवन जीना पड़ता है। संवाद
-