फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी गांवों के लोग ठंड से ठिठुरे

Tue, 13 Jun 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दारमा घाटी के दांतू गांव में ठंड से बचने को आग तापते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं वहीं उच्च हिमालयी गांवों में ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया जा रहा है। जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय तेज धूप निकली। अपराह्न बाद आसमान बादलों से ढक गया। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। डीडीहाट, थल, अस्कोट, नाचनी में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। थल में सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही। दोपहर के समय तापमान 33 डिग्री रहा। शाम पांच बजे बाद बारिश की फुहार से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं जंगलों में लगी आग भी बुझने से धुंए से भी राहत मिली।
उधर धारचूला में गर्मी से बचने के लिए लोग एसी और पंखे चला रहे हैं वहीं दारमा घाटी के दांतू गांव (नौ हजार फुट) में पंचाचूली दर्शन को आए यात्री शाम को कड़ाके की ठंड से बचने को आग ताप रहे। दांतू के होम स्टे संचालक महेश और मनोज जंग ने बताया कि स्थानीय लोगों के प्रवास पर आने से गांव में चहल-पहल बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पलथी, फांफर, मूली, आलू की बुवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



इनसेट

पहाड़ में पहली बार तापमान 30 पार
सोमवार शाम बारिश के बावजूद कम नहीं हुई तपिश, टनकपुर-बनबसा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे
चंपावत। चंपावत जिले में पहाड़ तप रहे हैं। सोमवार शाम हुई बारिश से भी तपिश कम नहीं हुई। चंपावत का तापमान मंगलवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
चंपावत में सोमवार शाम आठ मिलीमीटर और लोहाघाट में एक मिलीमीटर बारिश हुई लेकिन बारिश के बावजूद मंगलवार को गर्मी उफान पर रही। लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, रीठा साहिब सहित जिले के अन्य पहाड़ी हिस्सों के हाल भी कमोबेश ऐसे ही रहे। गर्मी से बचने के लिए यहां कई लोग छाता ओढ़ आवाजाही कर रहे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी पारा 40 के आसपास रहा।
विज्ञापन

चंपावत जिले में तापमान अधिकतम-न्यूनतम (सेल्सियस में)
टनकपुर: 40- 22
चंपावत: 30-09
लोहाघाट: 29-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें