फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे दुग्तु गांव के लोगों ने मोबाइल टॉवर को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते दुग्तू के ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी धारचूला(पिथौरागढ़)। चीन सीमा पर स्थित दारमा घाटी के दुग्तू गांव के लोगों ने मोबाइल टॉवर लगाने की मांग को लेकर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गांव में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कहा कि तमाम विषम परिस्थितियों में रहकर सीमा सुरक्षा में द्वितीय रक्षा पंक्ति की भूमिका निभाने वाले ग्रामीणों को ही आज तक सुविधा नहीं दी गई है। मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ दुग्तू ग्राम प्रधान वीरेंद्र दुग्ताल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह दुग्ताल ने कहा कि केंद्र सरकार देश कीअति संवेदनशील अन्य सीमाओं जैसे लद्दाख में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दे रही है, लेकिन चीन सीमा के सीमांत के दारमा, ब्यास वैली के 20 गांवों के ग्रामीणों का दुर्भाग्य है की अभी तक इन क्षेत्रों में विषम भौगोलिक परिस्थितियों में सीमा की रक्षा करने वाले ग्रामीणों को अभी तक संचार सेवा नहीं दी गई है। युवक मंगल दल के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह फिरमाल ने कहा कि आजादी के सात दशकों के बाद भी क्षेत्रीय जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। दुग्तु प्रधान वीरेंद्र दुग्ताल और गजेंद्र दुग्ताल ने कहा कि दारमा घाटी सड़क से जुड़ गई है। सरकार को वर्तमान में चीन सीमा विवाद को देखते हुए सीमांत क्षेत्र में संचार सेवा शुरू करनी चाहिए। इससे सेना के जवानों के साथ ही स्थानीय लोगों को सूचना का आदान-प्रदान करने में आसानी होगी। प्रदर्शन करने वालों में जयेंद्र फिरमाल, जीवन सोनाल, श्याम दुग्ताल, ज्ञान सिंह दुग्ताल, चंचल सोनाल, राधिका फिरमाल, ममता देवी, तुलसी देवी, सुपो देवी, बसंती देवी, श्याम लाल, रमेश सिंह, गोपाल राम, रविंद्र राम और राम सिंह दुग्ताल सहित कई लोग शामिल थे। फोटो- 06पीटीएच 06 पी- ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें