पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क में धमौड़ में हॉटमिक्स कर दिया है। सड़क निर्माण के कारण धमौड़ के ग्रामीणों को दो साल बाद धूल की समस्या से निजात मिली। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जोशी ने बताया कि धमौड़ गांव के बीच से होकर गुजरने वाली सड़क के चौड़ीकरण के कारण पिछले दो साल से धूल की समस्या से परेशान थे। वाहन चलने के दौरान सड़क की धूल दुकानों और घरों में घुस जाती थी। बारिश होने पर कीचड़ की समस्या पैदा हो जाती थी। इससे व्यापारियों और ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। धमौड़ में अब हॉटमिक्स कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब धूल और कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। ब्यूरो