झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बारमों गांव में राशन की दुकानों में गेहूं के अलावा राशन नही मिल रहा है। पूर्व प्रधान पूरन सिंह ने बताया क्षेत्र के दूरस्थ गांव में खाद्याान्न की किल्लत होने लगी है। गांव में 48 बीपीएल परिवार है। गांव में बिना राशन कार्ड वालों के लिए तो राशन आ गया हैं। परंतु राशन कार्ड वालों के लिए राशन नहीं आया। गांव के लोगों को सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बांटे जाने वाली राशन किट भी नही मिली है। लाॅकडाउन के बाद गाड़ियां बंद होने से लोगों को सिलिंडर भी नही मिल पा रहे है। उन्होंने इसकी सूचना विधायक बिशन सिंह चुफाल और क्षेत्र प्रमुख को भी दी है। संवाद