फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: करमे की खानी छ...गीत पर लोग मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव के समापन पर कलाकारों के साथ नृत्य करते दर्शक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। लोक गायक कैलाश कुमार ने करमे की खानी छ सहित कई अन्य कुमाऊंनी गाने प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विधायक हरीश धामी ने महोत्सव समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने वालों को समिति ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

महोत्सव का समापन विधायक हरीश धामी, एलारा कैपिटल के सीईओ राज भट्ट, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मनोहर टोलिया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवा राम, योगेश भाकुनी, डॉ. गोकर्ण जंगपांगी ने किया। इससे पहले महोत्सव समिति ने सभी अतिथियों को जोहारी टोपी पहनाकर और बैज लगाकर स्वागत किया।
विधायक धामी ने सफल आयोजन के लिए महोत्सव समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। ब्लॉक के सभी विभागों और पुलिस प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। विधायक धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महोत्सव में आने के लिए भी धन्यवाद दिया। साथ ही समिति को विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति अध्यक्ष राजू पांगती, जीतू जेष्ठा ,रवि बृजवाल, मुन्ना सयाना, हरीश चिराल, कुलदीप रावत, दीपू बृजवाल, बीरू चिराल, गगन पांगती, सुरेंद्र बृजवाल, विशाल हरकोटिया, किशोर बृजवाल, भुवन धर्मशक्तू, लक्ष्मण पांगती, भीम राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें