पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट और घंटाकरण में लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। लोगों ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंप बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि बंदर घरों में घुस कर खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भगाने पर वह काटने के लिए दौड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बंदरों की धमक से उनका घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में दिनेश पंत, शांति देवी, कलावती, मंजू खनका, आनंद सिंह, गीता, रोशनी, पूर्व सभासद किशन खड़ायत, तुलसी देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद