फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे विभिन्न संगठनों के लोग

विज्ञापन
गंगोलीहाट में कूड़ा निस्तारण के मामले में सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद न्यूज एज? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत की ओर से जीआईसी के पास बने टैक्सी स्टैंड पर कूड़ा नष्ट करने से विभिन्न संगठनों के लोग भड़क गए। उन्होंने बुधवार को नगर में जुलूस निकालकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। कहा कि नगर पंचायत सात दिन के अंदर क्षेत्र में पड़े कूड़े को नहीं उठाती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन अभिभावक संघ और वन पंचायत हाट संगठन के लोग पहले जीआईसी में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत एक साल से अधिक समय से जीआईसी के पास बने टैक्सी स्टैंड पर कूड़ा नष्ट कर रही है। यहां से दस मीटर की दूरी में जीआईसी संचालित होता है। कूड़े के ढेर पड़े रहने से यात्रियों, छात्रों, श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
वन पंचायत के कई पेड़ कूड़े से नष्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान के सामने कूड़ा पाया जाता है तो नगर पंचायत उसका चालान कर देती है लेकिन खुद विद्यालय और टैक्सी स्टैंड के पास कूड़ा डाल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, एसडीएम और नगर पंचायत को ज्ञापन देते हुए सात दिन में समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, वन पंचायत सरपंच शंकर लाल चौधरी, पीटीए अध्यक्ष गिरीश पंत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, भगवती प्रसाद पंत, सुरेश चंद्र उप्रेती, मनीष बिष्ट, किशन भंडारी, रंजना देवी, भावना साह, शोभा पांडे, मीरा चौधरी, रिंकी बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें