फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में तीन मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निरस्त

Thu, 01 Aug 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग, एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोरों में चेकिंग की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए गए। एक मेडिकल स्टोर स्वामी मेडिकल की आड़ में क्लीनिक चलाकर लोगों को गुमराह कर रहा था। टीम ने उसे सीज कर दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने पिथौरागढ़ नगर के 10 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गईं। तीनों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। बिण स्थित एक मेडिकल स्टोर स्वामी मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चला रहा था। उसके लाइसेंस की अवधि दो माह पूर्व समाप्त हो गई थी। टीम ने मौके पर ही मेडिकल स्टोर को सीज करने के बाद सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी है। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि मानकों का पालन नहीं करने वाले मेडिकल स्टोर स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई जा रहेगी। टीम में औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, एसएचओ राजेश यादव, एसओजी प्रभारी मनोज पांडे सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली है। कहीं छापा न पड़ जाए इसलिए मेडिकल स्टोर संचालक व्यवस्थाओं में सुधार कर रहे हैं। जल्द टीम नगर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें