मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने एसपी को पत्र भेजकर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दिन धारा 144 का उल्लंघन हुआ। आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन चुप रहा। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद