फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक शिक्षक के भरोसे 457 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय

Thu, 17 Oct 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के 457 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय एकल अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं। 40 राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। शिक्षकों की कमी से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक विद्यालयाें की संख्या 1004 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 208 है। जिले के 457 विद्यालय ऐसे हैं जिनका संचालन एकल शिक्षक के भरोसे हो रहा है। इनमें 439 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और 18 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा 40 ऐसे विद्यालय हैं जिनमें कोई शिक्षक तैनात नहीं है। इनमें 37 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और तीन उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। विद्यालय में एकल अध्यापक सभी विद्यार्थियों पर ध्यान नहीं दे पाता है।
शिक्षक को बीमार या जरूरी काम होने पर अवकाश लेना पड़ता है। ऐसे में कई बार विद्यालय में ताले लटक जाते हैं। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय
विकासखंड एकल अध्यापक अध्यापक विहीन
विण 22 4
मूनाकोट 32 4
कनालीछीना 49 1
डीडीहाट 72 7
धारचूला 88 10
मुनस्यारी 66 4
बेड़ीनाग 35 3
गंगोलीहाट 75 4
राजकीय उच्च प्रथामिक विद्यालय
विकासखंड एकल अध्यापक अध्यापक विहीन
मूनाकोट 1 -
कनालीछीना 2 -

डीडीहाट 3 -

धारचूला 3 -

मुनस्यारी 4 2
बेड़ीनाग 2 -

गंगोलीहाट 3 1
जिले में राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। नियुक्ति प्रकिया जल्द ही पूर्ण कर रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। - तरुण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें