फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हर गतिविधियों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की पैनी नजर

Wed, 14 May 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीमें लगाकर कांबिंग कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में एसएचओ धारचूला विजेंद्र शाह की टीम और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र तपोवन, छिरकला, तवाघाट, ऐलागाड़ व अंतरराष्ट्रीय सीमा पुल छारछुम में गश्त लगाकर कांबिंग की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि सीमाओं पर प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस और सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें