फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंगापानी क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने से लोग परेशान

Thu, 10 Oct 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तहसील बंगापानी क्षेत्र में संचार सेवा की बदहाल होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने संचार सेवा ठीक करने की मांग की है। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में संचार सेवा बदहाल है। इससे लोगों के प्रमाणपत्र बनाने और एसबीआई में लेनदेन में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैकोट और धामीगांव में निजी कंपनियों के टावर बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बदहाल संचार सेवा से छुटकारा मिलने की उम्मीद थी। टावर के काम नहीं करने से लोगों को बदहाल संचार सेवा से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द संचार सेवा ठीक नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें