फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । उच्च शिक्षा के प्रचार-प्रसार और महाविद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर के प्राध्यापकों ने क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में संपर्क किया। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रेमलता पंत के निर्देशन में महाविद्यालय में घटती छात्र संख्या को देखते हुए प्राध्यापकों ने पहल करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर, डीडीहाट, बालिका इंटर कालेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं और प्रधानाचार्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने उच्च शिक्षा का महत्व, कॅरिअर के अवसर, छात्रवृत्ति, कॉलेज में उपलब्ध संसाधन और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। प्राध्यापकों ने प्रेरक उदाहरण और सफल कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्राध्यापकों ने बताया कि महाविद्यालय में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और भौतिक विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों की पढ़ाई के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में वर्तमान छात्र संख्या महज 450 है। डॉ. कुंदन प्रसाद ने बताया कि छात्रों की संख्या बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संपर्क अभियान के दौरान डॉ. अनुलहुदा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. मनीष नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें