झूलाघाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड मूनाकोट के भाजपा कार्यकर्ता शमशेर चंद राजा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। चंद ने बड़ाबे-धारी-बेलतड़ी-क्वारवन मोटर मार्ग में लंबित पुल का कार्य शुरू कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्य कराने के निर्देश दिए। संवाद