टनकपुर(चंपावत)। आंधी और बरसात से शुक्रवार की सुबह बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह करीब 4:30 बजे से 6:00 बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि आंधी और बरसात से 33 केवी लाइन में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जंगल से होकर गुजर रही लाइन में पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली जाने की आशंका बनी रहती है। संवाद