फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ रोडवेज की बस खराब होने से यात्री परेशान

Mon, 15 Jul 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पहाड़ी इलाकों में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें आए दिन रास्ते पर खराब होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पिथौरागढ़ डिपो की बस यूके 07 पी 3147 पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही थी। बस में 10 यात्री सवार थे। इस दौरान मुड़ियानी के पास बस खराब हो गई। चालक, परिचालक के साथ ही बस में सवार 10 यात्री भी अचानक चलते-चलते बस के खराब होने से परेशान हो गए। चिलचिलाती धूप में यात्रियों को घंटों बस के ठीक होने का इंतजार करना पड़ा, लेकिन बस ठीक नहीं हुई। चालक गणेश राम ने बताया कि बस का पंखे की गुल्ली टूटने से बस खराब हो गई। चालक ने यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज की बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। बीते चार दिनों में पिथौरागढ़ डिपो की दो बसें चंपावत क्षेत्र में खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इधर, एआरएम रविशेखर कापड़ी ने कहा कि बस को पूरी जांच के बाद ही संचालित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें