झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल से भागकर पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक किशोरी को दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से पकड़ लिया गया। किशोरी को झूलाघाट पुलिस और एसएसबी ने नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
नेपाल के बैतड़ी जिले के दशरथ चंद नगरपालिका-2 निवासी 16 साल की किशोरी देहिमांडो बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली। देहिमांडो जाने के बजाय वह झूलाघाट आई और वहां से पिथौरागढ़ जाने वाली जीप मे बैठ गई। जब किशोरी के पिता ने इसकी सूचना जुलाघाट नेपाल प्रहरी को दी तो उन्होंने झूलाघाट में पुलिस और एसएसबी से संपर्क किया। पता चला कि किशोरी जीप में बैठकर पिथौरागढ़ की ओर जा चुकी है। पुलिस ने गौड़ीहाट पहुंच चुके जीप चालक को रोका। झूलाघाट से थाना प्रभारी सुरेश कम्बोज टीम के साथ गौड़ीहाट पहुंचे और किशोरी को झूलाघाट थाना लाने के बाद नेपाली पुलिस और नेपाली सशस्त्र बल को सौंप दिया। संवाद
09जेएनडी17-प्रतियोगिता में जीत के लिए पसीना बहाती हुई खिलाड़ी। संवाद
09जेएनडी17-प्रतियोगिता में जीत के लिए पसीना बहाती हुई खिलाड़ी। संवाद