कृष्णापुरी वार्ड में फैला कूड़ा-करकट। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कृष्णापुरी वार्ड में कूड़ा करकट से लोग परेशान हैं। लोगों से शीघ्र कूड़ा नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वार्ड के निवासी और बजरंग दल के संयोजक सोनम पांडेय ने बताया कि कूड़े से तेज दुर्गंध उठ रही है। दिशा पंत ने कहा कि जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा हटाने को लेकर लोग पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज दास और सभासद रवि बिष्ट से भी मिले। विरोध जताने वालों में बसंत बल्लभ पांडेय, पुष्पा पांडेय, डीएन पांडेय, मुन्नी पांडेय, रेनू पुनेठा, कमला भंडारी, सरोज भंडारी, ममता पांडेय, रुचि, राजेंद्र चौड़ाकोटी शामिल हैं। संवाद