फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित गिरीश की मदद को आगे आए लोग

विज्ञापन
मुंह के कैंसर से ग्रस्त गिरीश की खराब हालत। संजू पंत डीडीहाट। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के तहसील वार्ड में रह रहा गिरीश कुमार मुंह के कैंसर से ग्रस्त है। उसके इलाज के लिए नगर के युवाओं ने मुहिम चलाकर धन एकत्रित करना प्रारम्भ कर दिया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला गिरीश व उसकी पत्नी दिन रात मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। चार माह पूर्व गिरीश को दिल्ली इलाज के दौरान पता चला कि उसे मुंह का कैंसर हो गया है। पैसा न होने के कारण गिरीश बिना इलाज कराये ही डीडीहाट वापस आ गया। कुछ समय बाद वह हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भी रहा। परंतु गरीबी हमेशा उसके इलाज में आड़े आती रही। इलाज के लिये गिरीश राजस्थान भी पहुचा, परंतु हर जगह से गरीबी गिरीश को यूं ही डीडीहाट लोटा लायी। लॉकडाउन के दौरान गिरीश की कुछ दवाई यूथ सोसाइटी रोटी बैंक ने मंगाकर दी। लगातार स्वास्थ में गिरावट आने के बाद गिरीश को पुनः हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराने के लिए युवक मंगल दल हाटथर्प के अध्यक्ष लवी कफलिया, व्यापार संघ, अन्य युवाओं व संगठनों के सहयोग से 30 हजार से अधिक की धनराशि एकत्रित कर गिरीश की पत्नी को सौपी। वही कई लोग गिरीश के खाता नं-44620100002473 बैक आफ बड़ोदा डीडीहाट में भी मदद भेज रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें