फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंद रहीं सस्ता गल्ला की दुकानें

Mon, 01 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बंद रहीं सस्ता गल्ला की दुकानें। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/चंपावत। तीन सूत्री मांग पूरी न होने के कारण ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सोमवार से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। इसके तहत राशन वितरण का काम बंद कर दिया गया है। मांग पूरी होने पर ही हड़ताल खत्म करने का एलान किया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि गल्ला विक्रेताओं की बकाया राशि और मानदेय मिलने तक राशन वितरण बंद रहेगा। धारचूला में जै छिपलाकेदार सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति से जुड़े राशन विक्रेताओं ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखीं। समिति के अध्यक्ष केशर सिंह धामी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक क्षेत्र की सरकारी गल्ला की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
चंपावत के जिला मुख्यालय स्थित खाद्यान्न गोदाम के पास गल्ला विक्रेताओं ने धरना देकर हड़ताल शुरू की। संगठन के जिलाध्यक्ष भरत राम ने बताया कि गल्ला विक्रेता पिछले काफी समय से वर्ष 2021-22 एवं 22-23 का लाभांश, उचित मानदेय, गोदाम स्टेशनरी नेट का खर्चा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर हरी दत्त, रमेश पांडेय, पंकज, नित्यानंद, चिंतामणी, मोहन सिंह, लोकमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें