फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पावनी और रितेश का मॉडल पहले स्थान पर

Sun, 04 Oct 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डॉन बास्को स्कूल में जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों की मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्ननोतरी, नाटक, कविता पाठ प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग की मॉडल प्रदर्शनी में पावनी धामी पहले, प्रिया बिष्ट दूसरे, माही तीसरे, सीनियर वर्ग में रितेश सिंह पहले, निर्मल राय दूसरे, अब्दुल अय्याम कुरैशी तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रश्नोतरी में राजयवर्धन सिंह को पहला, दिव्यम सिंह को दूसरा, काव्यांश कोठारी को तीसरा, सीनियर वर्ग में गौरव कापड़ी को पहला, प्रियांशु जोशी को दूसरा, उमेश कुमार को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग की नाटक प्रतियोगिता में बिण विकासखंड पहले, मूनाकोट दूसरे, कनालीछीना तीसरे, सीनियर वर्ग में बिण पहले, मूनाकोट दूसरे और बेड़ीनाग तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां विरेंद्र वल्दिया, एआरटीओ अभिनव गहतोड़ी, प्रबंधक संजय कुमार, प्रधानाचार्य अनिता मेंडोसा, राजेंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें