फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला और महिला अस्पताल में ठिठुर रहे रोगी

Tue, 09 Jan 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए हीटर की व्यवस्था नहीं है। इस कारण भर्ती रोगियों को काफी दिक्कत हो रही है। पिथौरागढ़ में सुबह और शाम के समय अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। इस कारण मरीजों को रात काटने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का जायजा लिया। जिला अस्पताल में वर्तमान में भर्ती रोगियों की संख्या 90 है और जिला महिला अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या 30 है। लंबे समय से बारिश नहीं होने से सूखी ठंड पड़ रही है जिससे लोग परेशान हैं।

जिला और महिला अस्पताल में भर्ती रोगियों के लिए हीटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोगी सर्दी के मौसम में ठिठुर रहे हैं। सुबह के समय धूप आते ही अधिकतर रोगी और तीमारदार धूप सेंकने के लिए अस्पताल के बाहर आ जा रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक रोगी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हीटर की व्यवस्था नहीं होने से काफी दिक्क्तें हो रही हैं लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में भर्ती रोगियों को ठंड से दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। जल्द ही रोगियों के लिए हीटर की व्यवस्था की जाएगी। जिन रोगियों के पास कपड़े कम हैं उन्हें कपड़े भी उपलब्ध कराए जाएंगे। - जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें