फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीमार के लिए डोली बनी सहारा

Sun, 20 Oct 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी के शिलिंग, खर्तोली तक सड़क न पहुंचने से बीमार लोगों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना नियति बन चुकी है। 65 वर्षीय बीमार महिला को ग्रामीणों ने डोली के सहारे पांच किमी दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जिसके बाद उन्हें वाहन नसीब हुआ और वह अस्पताल पहुंच सकी।
विज्ञापन


शिलिंग, खर्तोली गांव आजादी के 77 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़ सके हैं इसकी मार ग्रामीण झेल रहे हैं। किसी तरह सनी गांव तक सड़क पहुंची जो मानसून काल में ध्वस्त हो गई। ऐसे में एक बीमार महिला और ग्रामीणों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।

खर्तोली गांव की धनुली देवी (65) पत्नी शेर सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। सड़क न होने से ग्रामीणों और परिजनों के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाना चुनौती से कम नहीं था। मजबूरन ग्रामीण उन्हें डोली से लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन


बदहाल रास्तों के बीच उन्हें डोली के सहारे पांच किमी दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चिकित्सकों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें