फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मरीजों ने भी सीएचसी की समस्याओं के लिए दिया धरना

Thu, 17 Aug 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में सुविधाओं की मांग को लेकर डीडीहाट सर्वदलीय कमेटी का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मरीजों और आशा कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। उन्होंने कहा कि सुविधाएं बेहतर होंगी तो मरीजों को जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा में लोगों ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन, रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद भरे जाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
कमेटी के संयोजक राजेंद्र बोरा ने कहा कि सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को अभी तक स्वीकृति के बाद भी नहीं भरा गया है। ननपापू निवासी सोहन सिंह, माधवी देवी, सलमान कुरैशी सहित तमाम मरीजों ने अस्पताल को सुविधाजनक बनाने की मांग की। धरने में हिमांशु चुफाल, कमला पंचपाल, रवि बोरा, शंकर दत्त चौसाली, जानकी देवी, पुष्पा देवी, लोकेश चुफाल, नवीन सिंह टोलिया आदि बैठे।
विज्ञापन

सीएचसी में खत्म हो गए तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद बढ़ने के बजाए घट गए हैं। सरकार ने तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खत्म कर दिए हैं। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग से मिले पत्र में सीएचसी से रेडियोलॉजिस्ट, आर्थोसर्जन और पैथोलॉजिस्ट के पूर्व में स्वीकृत पदों को खत्म कर दिया है। वहीं सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक के पदों पर 20 साल से किसी की भी नियुक्तियां नहीं हुई हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें