फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाटी की दीपा बीच वॉलीबाल में नेशनल गेम्स में दिखाएंगी दम

Sun, 12 Jan 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सांगो चापड़ की दीपा कमल बिष्ट उत्तराखंड की टीम से बीच वॉलीबाल में अपना दमखम दिखाएंगी। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वह 38वे नेशनल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित नेशनल गेम्स में उत्तराखंड राज्य से बालिका बीच वॉलीबाल में उनका चयन हुआ है। वह कई प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। उनके पति कमल बिष्ट कर्नाटक सीनियर पुरुष वॉलीबाल टीम के कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें