पिथौरागढ़। दिवाली पर सीमांत के लोगों को विमान सेवा धोखा दे गई। सोमवार को भी दिल्ली और देहरादून रूट पर विमान सेवा संचालित नहीं हुई इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री और प्रवासी विमान सेवा से दिल्ली और देहरादून का सुगम सफर करने की उम्मीद लगाए थे। विमान के उड़ान नहीं भरने से उन्हें निराश होकर रोडवेज और टैक्सी से सफर करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार मंगलवार यानी आज से विमान सेवा नियमित चलेगी इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। नैनीसैनी एयरपोर्ट के निदेशक संदीप यादव ने कहा कि मंगलवार से नियमित विमान सेवा संचालित होगी।