चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. अजिता दीक्षित की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. अर्चना वर्मा और डॉ. चंद्रकांता आर्या ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। यहां डॉ. रीना सिंह, योग प्रशिक्षक हरीश चंद्र ओझा, दशरथ बोरा, दिनेश रावत, छात्र-छात्राएं नारायण सिंह, उमेश चंद्र पांडेय, सरिता, रितु, पूजा भट्ट आदि मौजूद रहे।