फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जाखनी में बनेगी 70 वाहन क्षमता वाली पार्किंग

Wed, 19 Jun 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाखनी में पांच करोड़ की लागत से 70 वाहन क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में एक मात्र मल्टी स्टोरी पार्किंग है। इसमें सैकड़ों वाहन पार्क रहते हैं। पार्किंग नहीं होने से लोग अपने वाहनों को मजबूरी में सड़कों के किनारे पार्क करते हैं। जाखनी में 70 वाहन क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्टेडियम के पास बनाया जाएगा स्वीमिंग पूल
पिथौरागढ़। वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ाने के लिए सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे 25 गुणा 12 मीटर का स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। डीएम रीना जोशी के निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने प्रस्तवि बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रमोद पांडेय, अभियंता ब्रिडकुल पिथौरागढ़ ने बताया कि जाखनी के पास 70 वाहन क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें