वरूण चौधरी, सीडीओ पिथौरागढ़।वरुण चौधरी, सीडीओ पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के नजदीक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के पास खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग, आपातकालीन वार्ड और कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला योजना से 66.54 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। निर्माण कार्य के लिए जल्द निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की जाएगी।
जिला अस्पताल के पास पार्किंग न होने से अस्पताल कर्मी, मरीज और तीमारदारों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पड़ता है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। पार्किंग बनने से इन समस्याओं से निजात मिलेगी। इसके अलावा आपातकालीन कक्ष और कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। दोनों के बनने के बाद जिला अस्पताल के पास जो कमरे खाली होंगे उनमें वार्ड का संचालन किया जाएगा। संवाद
जिला अस्पताल के पास पार्किंग और आपातकालीन कक्ष के निर्माण के लिए जिला योजना में धन स्वीकृत हो गया है। पार्किंग और आपातकालीन कक्ष के बनने से रोगियों को राहत मिलेगी। - वरुण चौधरी, सीडीओ पिथौरागढ़।