फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को तंबाकू जैसे जहर से बचाएं माता-पिता

विज्ञापन
तम्बाकू के खिलाफ लोगों को जागरूक करने को हाथों में पोस्टर लिए बच्चे। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर पिथौरागढ़ के नेड़ा में भागीरथी देवी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए तंबाकू से दूर रहने का आह्वान किया गया। सामाजिक चिंतक डा.तारा सिंह ने कहा कि भारत देश में कैंसर पीड़ितों का 30 प्रतिशत कारण तंबाकू का सेवन है। कहा कि युवा पीढ़ी को तंबाकू जैसे जहर से बचाने के लिए सभी माता-पिता को अपने बच्चों पर नजर रखनी होगी। सुनीता आकोटी ने कहा कि महात्मा गांधी की माता ने ही उन्हें शराब और तंबाकू से दर रहने की प्रतिज्ञा कराई थी। हर मां को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए तंबाकू के विरूद्ध खड़ा होना होगा। इस अवसर पर बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक भी किया। इस अवसर पर सुमन चंद, भावना ततराड़ी, मेघा, ओजस्वी, प्रीति, कौशल्या देवी। अध्यक्षता भागीरथी सिंह ने की। गोष्ठी में सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें