पिथौरागढ़। सीमांत जिले के पैरालंपिक खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी का दिल्ली पहुंचने पर उत्तराखंड जनजागृति मंच ने फूलमालाओं से स्वागत किया। राजेंद्र ने भूटान में इस हफ्ते आयोजित पैरा थ्रो बाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रतियोगिता में साउथ एशिया के कई देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संस्था के महासचिव जगत सिंह रावत, धन सिंह रावत, त्रिलोक पटवाल, अमन खड़ायत ने कहा कि पैरालंपिक राजेंद्र लगातार सीमांत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारतीय टीम के प्रतिनिधित्व करते हुए क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संवाद