फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कूना में तेंदुआ और उसके शावक दिखाई देने से दहशत

Sun, 28 Jun 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। ग्राम कूना के पास झाड़ियों में तेंदुआ और उसके तीन शावक दिखाई देने से लोगों में दहशत है। रविवार की दोपहर एक बजे लोगों ने कूना पुल के पास झाड़ियों में तेंदुआ और उसके शावक देखे तो उन्होंने उसे कैमरे में कैद कर लिया। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने वन विभाग को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मेहरा ने तुरंत टीम क्षेत्र में भेजी। टीम ने तेंदुए की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। वनरक्षक रमेश सिंह राणा समेत टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें