फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचाचूली, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात

Sun, 31 Jan 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च हिमालय की चोटियों में रविवार को फिर हिमपात हुआ। निचले इलाकों में पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर रविवार सुबह से हिमपात होने लगा। धारचूला तहसील में कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग में गुंजी, कालापानी, नाभीढांग के अलावा दारमा और ब्यास घाटी में हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार ताजा सिस्टम का असर ऊंचाई वाले इलाकों में दिखाई देगा। घाटी वाले इलाकों में बारिश की संभावना बहुत कम है। इस बीच जनवरी बीतने तक भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें