पिथौरागढ़। जिले की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर विभिन्न संगठन के लोगों ने सेवानिवृत शिक्षक और साहित्यकार पदमा दत्त पंत को सम्मानित किया। सोमवार को लिंठ्यूडा स्थित उनके आवास पर पदमा दत्त पंत को पगड़ी पहनाई गई और उन्हें धार्मिक पुस्तक भेंट की गई। इस अवसर पर सभी ने उनकी दीर्घायु की कामना की। इस सम्मान के लिए उन्होंने सभी संगठन के लोगों का आभार जताते हुए पिथौरागढ़ के संबंध में कई रोचक जानकारी साझा की। उन्होंने स्वरचित लोकपर्व पुस्तक सभी को भेंट की। इस दौरान बासु पांडे, नरेंद्र नगरकोटी, दर्शन बाल्मिकी, सोनम पांडे आदि रहीं।