फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने का विरोध, परिजन और विभिन्न संगठन के लोग धरने पर बैठे

Wed, 18 Feb 2026 12:59 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को अन्य राज्यों में शिफ्ट करने के निर्णय के विरोध में पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे पूर्व सैनिक और इनके परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने से पूर्व सैनिकों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फैसले को वापस लेने की मांग पर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के साथ ही विभिन्न संगठन के लोगों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पर्यावरण बटालियन को किसी भी कीमत में शिफ्ट नहीं होने देंगे।

मंगलवार को पूर्व सैनिकों और इनके परिजनों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को राजस्थान और गुजरात स्थानांतरित करने के फैसले से साफ है कि सरकार को प्रदेश के पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और यहां की जनता के हितों की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहे तो बटालियन को प्रदेश के ही विभिन्न हिस्सों में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यों में लगा सकती है। इसका फायदा पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध और संवेदनशील इस प्रदेश को मिलेगा। यह दुर्भाग्य की बात है कि सरकार पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट कर रही है।

सभी ने कहा कि वे आखिरी दम तक इसका विरोध करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज होगा। धरने पर संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, राजेंद्र सिंह जोरा, दयाल सिंह, श्याम विश्व कर्मा, देव सिंह, विक्रम सिंह, गणेश भट्ट, आनंद सिंह, नारायण दत्त, डीडी जोशी, ललित सिंह आदि बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें