जमीन बेचने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कुनकटिया के ग्रामीणों ने पिछले 100 सालों से कब्जे वाली भूमि को जबरन बाहरी व्यक्ति को औने-पौने दाम में बेचने का विरोध किया है। उन्होंने इसके विरोध में डीएम को पत्र दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जमीन को जबरन बेचा गया तो सभी ग्रामीण सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे
सोमवार को कुनकटिया के प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि कुनकटिया में 400 नाली जमीन पर पिछले 100 सालों से ग्रामीणों का कब्जा है। भू-अभिलेखों में ये जमीन अस्कोट के जिस व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। उनके द्वारा एक बाहरी व्यक्ति को औने-पौने दाम में बेचने का प्रयास किया जा रहा है। इस जमीन पर ग्रामीणों ने खेत और पनघट बनाये हैं। उन्होंने कहा अगर जमीन को जबरन बेचा गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस नेता खीमराज जोशी, दुर्गा दत्त जोशी, हेमंत कुमार, मुरली मनोहर जोशी, राजू जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, गणेश दत्त जोशी, लीलाधर जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।