डीएम.को पौधा भेट.करते दिनेश गुरुरानी। संवाद
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने आवास गृहों को निजी हाथों में देने का विरोध किया है। उन्होंने पर्यटक आवास गृह परिचय रिसॉर्ट नौकुचियाताल, पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर, सातताल को निजी हाथों में देने के लिए निकाली गई निविदा को निरस्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि कुमाऊं और गढ़वाल निगम के एकीकरण से पहले से पूर्व किसी भी इकाई, आवास गृह को निजी क्षेत्र में दिया गया तो विरोध किया जाएगा। उन्होंने दोनों निगमों में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने और शासन स्तर पर लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए 20 जुलाई से 31 जुलाई तक निगम के सभी आवास गृह, इकाइयों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उच्च हिमालय क्षेत्र में पिंडारी यात्रा मार्ग और आदि कैलाश यात्रा मार्ग में भी कार्यक्रम चलाएंगे। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन और एक पौधा भेंट कर उसका रोपण किया। संवाद